आज़मगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र समेत जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 387 वाहनों का चालान
सोमवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा आजमगढ़ जिले के कोतवाली व सिधारी थाना क्षेत्र समेत जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक की तरफ से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सड़क पर हादसों में कमी आए और मृतकों की संख्या में भी कमी आ सके।