कोंडागांव: कोंडागांव जिले के डॉक्टरों ने हड़ताल का किया ऐलान, 17 अगस्त की सुबह 6:00 से अगले 24 घंटे तक ठप्प रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है। कई राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसी तारतम्य में कोंडागांव जिले में भी डॉक्टर एसोसिएशन ने 17 अगस्त को सुबह 6बजे से रविवार सुबह 6बजे तक चिकित्सा सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान जिले के अस्पतालों में आपातकालीन सुविधाये नियमित रूप से जारी रहेगी।