कोंडागांव: NH-30 मससुकोकोडा के पास सड़क हादसे में घायलो लोगों को कोंडागाँव और कांकेर अस्प्ताल किया गया रिफर
NH30 मस्सूकोकोडा के पास गुरुवार की शाम 7 बजे पैदल चल रहे ग्रामीण पीढापाल निवासी रामलाल नेताम को बाइक सवार ग्राम सालेभाट निवासी युवक रंगुलाल ने टक्कर मार दी। हादसे में रामलाल का पैर टूट गया और रंगुलाल का हाथ औऱ कंधा टूट गया । दोनो को फरसगांव अस्प्ताल लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद रामलाल को कांकेर और रंगुलाल को जिला अस्पताल बेहतर उपचार हेतू रिफर कीया गया।