कोंडागांव: गौ तस्करी, गौ-वध और गौवंश की हादसों में मौत के विरोध में कांग्रेस ने कोंडागांव SDM कार्यालय में किया गौ सत्याग्रह
कांग्रेस पार्टी ने गौठान योजना को बंद करने के प्रशासन के निर्णय के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। 16 अगस्त को प्रदर्शनकारी कोंडागांव एसडीएम कार्यालय के बाहर जमा हुए और गौठान बंद होने से सड़कों पर बैठे मवेशियों को लेकर साय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मवेशियों को एसडीएम कार्यालय के अंदर ले जाने का भी प्रयास कर रहे थे।