कोंडागांव: कोंडागांव के शिक्षकों का जिला कार्यालय में विरोध प्रदर्शन, शिक्षकों ने की युक्तियुक्तकरण आदेश वापस लेने की मांग
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने राज्य सरकार के हालिया युक्तियुक्तकरण आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने इस आदेश को शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस मामले को लेकर आज 16 अगस्त को यशवंत कुमार देवांगन प्रांतीय महासचिव संयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने मीडिया को जानकारी दी है।