कोंडागांव: रांधना मार्ग पर जनता कांग्रेस CG के कोंडागांव जिलाध्यक्ष शंकर लाल नेताम कार हादसे में घायल, पेड़ के ढांचे से टकराई कार
16 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार रांधना मार्ग में कटे हुए एक पेड़ के ढांचे से कार टकराने से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी शंकरलाल नेताम बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार शंकर लाल नेताम अपने निजी कार के माध्यम से कोंडागांव से रांधना जा रहे थे। उसी दौरान रांधना मार्ग पर उनकी कार हादसे के शिकार हो गए।