रजौली में धूमधाम से मना तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन
सनोज कुमार संगम
रजौली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन सोमवार को रजौली स्थित राजद प्रधान कार्यालय में काफी धूमधाम से मनाया गया।
सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव की अध्यक्षता में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर 37 दीप जलाए। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तेजस्वी यादव के जन्मदिन की खुशियां मनाईं तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जन्मदिन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने तेजस्वी यादव के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया।
समारोह में मौजूद समर्थकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे भी लगाए। केक काटने के बाद उपस्थित लोगों ने खुशी का इजहार किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सवी माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं की आवाज हैं और उनके नेतृत्व में राजद लगातार आगे बढ़ेगा।
राजद नेत्री प्रेमा चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वोट चोरी की जा रही है। वोट का अधिकार छीना जा रहा है। हमलोगो को अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी होगी। वोट के अधिकार के दम पर ही हम अपनी लड़ाई लड़ सकते हैं। हमें संविधान की रक्षा करनी होगी अन्यथा देश के लोग ब्रिटिश काल की तरह नरेंद्र मोदी के गुलाम होंगे।
मौके पर केंद्रीय नवोदय विद्यालय बिहार के सेवानिवृत निदेशक अरविंद कुमार यादव, राजद जिला सचिव देवेंद्र यादव, प्रोफेसर शिवकुमार यादव रजौली रजौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव मुसाफिर चौधरी , नंदकिशोर यादव, काशी प्रसाद यादव, कृष्णा यादव, अलखदेव यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र चौधरी, समाजसेवी शफीर उद्दीन, दिनेश चन्द्रवंशी, मनोज कुमार, देवनंदन यादव, गोपी देवी आदि उपस्थित थे।