वृहद आश्रय गृह, बुधौल में बालक-बालिकाओं के साथ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मनाई दीपावली की खुशियां*
दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमन ने वृहद आश्रय गृह, बुधौल, नवादा पहुंचकर वहां रह रहे बालक-बालिकाओं के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बालक-बालिकाओं के साथ दीप प्रज्वलित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों के साथ पटाखे छोड़े तथा उन्हें मिठाइयां एवं उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें स्नेह एवं प्रोत्साहन दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा श्री अमित अनुराग, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अमरनाथ कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी श्री रितेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।