कोंडागांव: कवर्धा कांड को लेकर 21 सितंबर को कांग्रेस ने कोंडागांव बंद का आह्वान किया, पूर्वमंत्री ने व्यापारियों से सहयोग मांगा
कवर्धा जिले में पुलिस कस्टडी में हुए प्रशांत साहू की मौत को लेकर पुलिस के विरोध में 21 सितंबर दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। जिसके तहत कोंडागांव शहर को भी जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के द्वारा बंद कराया जाएगा। पूर्वमंत्री मोहन मरकाम ने बंद को लेकर कोंडागांव के व्यापारियों से सहयोग की अपील की है।