कोंडागांव: कोंडागांव पॉलिथीन मुक्त शहर की ओर एक कदम, दीवाली के बाद शनिवार को नगर पालिका में लिया गया साप्ताहिक अवकाश का निर्णय
आपको बता दें कोंडागांव नगर पालिका ने व्यापारियों के साथ मिलकर शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 20 सितंबर को नगरपालिका में आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया है कि शहर के सभी व्यापारी पॉलिथीन का उपयोग बंद कर देंगे और ग्राहकों को कपड़े या जूट के बैग का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अब शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।