कोंडागांव: कोंडागांव में आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। स्थानीय आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और 15 नवंबर को राज्य व्यापी बंद का ऐलान किया है। वही कोंडागांव सर्व आदिवासी समाज ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने शिक्षकों के साथ अन्याय, आरक्षण में अनियमितता, बस्तर में हिंसा, हसदेव जंगल की कटाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा है।