गरोठ: पंजाब पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा फरार तस्कर गरोठ के ग्राम सागोरिया से पकड़ा
गरोठ थाना पुलिस ने 45 किलो अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में वांछित एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अभय पिता गोपाल सिंह पंजाब में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और पंजाब पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।