सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस की 5 टीमों ने धरपकड़ अभियान के तहत 35 स्थानों पर दबिश देकर 13 लोगों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने दिनभर कार्रवाई करते हुए धरपकड़ अभियान के तहत 35 स्थान पर दबिश दी और 13 जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसके लिए 5 पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इस दौरान 35 स्थानो पर दबिश दी गई।