सरदारशहर: राजकीय अस्पताल में रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
राजकीय अस्पताल में रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाओं में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे कुछ वकीलों द्वारा उपखंड कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि रविवार रात्रि को एक मरीज को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ गैरहाजिर मिलने के आरोप लगे है।