सरदारशहर: ग्रामीण क्षेत्र की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बीकानेर जिला के 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक संगीन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय आरोपी को बीकानेर जिला से गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन पर हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह द्वारा की गई कार्रवाई में बीकानेर जिला निवासी 18 वर्षीय डुंगरराम उर्फ दिवांशु मेघवाल को गिरफ्तार गया है।