सरदारशहर: बुकनसर फांटा के पास पुलिस ने ट्रक से 43 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा सहित पंजाब के 2 लोगों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त चूरा सहित 2 जनों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक ट्रक जो रतनगढ़ की ओर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहा है उसमें डोडा पोस्त चुरा हो सकता है। बुकनसर फांटा के पास नाकाबंदी की गई और रतनगढ़ की ओर से आए एक ट्रक को रुकवाया।