सरदारशहर: लूट की योजना बनाने वाले चार आरोपियों को एडीजे कोर्ट ने सुनाई ढाई-ढाई साल की सजा, आरोपी जेल में बंद
सरदारशहर एडीजी कोर्ट ने मंगलवार शाम 4 बजे अहम फैसला सुनाते हुए लूट की योजना बनाने वाले चार आरोपियों को ढाई-ढाई साल के कारावास के सजा सुनाई है। सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक युसूफ खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त 2022 को पूर्व थाना अधिकारी सतपाल बिश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग लूट की योजना बना रहे हैं।