पचरुखी: सादिकपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, बाइक सवार दो लोग घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर दोनों घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की गई। इसके बाद दोनों को सिवान सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।