मांडर: एस अली की मांग: जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति घोटालों की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में हो जांच
Mandar, Ranchi | Aug 4, 2026 मंगलवार दोपहर तीन बजे झारखंड छात्र संघ ने जेपीएससी एवं जेएसएससी की विभिन्न नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आंदोलनरत छात्रों का समर्थन किया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने प्रेस वार्ता में कहा कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा के साथ-साथ 11वीं से 13वीं सिविल सेवा, शिक्षा सेवा, एपीपी, सहायक वन...