राजपुर: धनसोई दशहरा मेले में युवती ने प्रेमी को देखते ही पकड़ा,बीच सड़क लिपटकर रोने लगी,परिजनों के छुड़ाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा
Rajpur, Buxar | Oct 19, 2026 धनसोई के दशहरा मेले में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक युवती अपने कथित प्रेमी को देखते ही उसके पास दौड़कर पहुंच गई। युवती बीच सड़क पर ही युवक से लिपटकर रोने लगी। परिजन उसे समझाते रहे और युवक से अलग करने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवती उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।