आगरा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में थाना खंदौली पुलिस, साइबर टीम और सर्विलांस/काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, ट्रक में बिहार ले जाई जा रही कुल 310 पेटियों से 1,644 बोतल, 1,800 अद्धे और 4,704 पौव्वा अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बाइट: श्री आदित्य
.
.
.
.
#Agra #AgraPolice #Khandoli #IllegalLiquor #LiquorSmuggling
Fatehabad, Agra | Aug 13, 2026