मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलने की कोशिश के दौरान फंस गया। काफी मशक्कत के बाद श्रद्धालु को बाहर निकाला गया।
स्थानीय धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति हाथी की इस मूर्ति के नीचे से बिना फंसे निकल जाता है, उसे पापमुक्त माना जाता है। इसी मान्यता के चलते श्रद्धालु मूर्ति के नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
.
.
.
.
#Amarkantak #MaaNarmadaTemple #MadhyaPradesh #NarmadaMandir
Fatehabad, Agra | Nov 24, 2026