आगरा के ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात CISF जवानों और बिहार से आए पर्यटकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, ताजमहल घूमने आए परिवार का तीन वर्षीय बच्चा बिछड़ गया था, जिसे CISF जवानों ने तलाश कर ढूंढ निकाला। बच्चे को लेने पहुंचे परिजनों के साथ आए कुछ लोगों को निकास द्वार से अंदर जाने से रोका गया।
इसी बात को लेकर पर्यटकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया।
.
.
.
.
#Agra #TajMahal #CISF #Tourists #AgraNews #TajMahalSecurity
Fatehabad, Agra | Nov 24, 2026