राजस्थान के करौली जिले के इनायती गांव स्थित रियासतकालीन श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग और श्रद्धालुओं के अन्नदान से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, मुकेश चंद शर्मा, नंदकिशोर लुहारकार, राजेश मीना और पत्रकार रविन्द्र पाल जादौन सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
अन्नकूट महोत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का उदाहरण बना।
.
.
.
.
#Inayati #Karauli #Rajasthan #AnnakootMahotsav #BankeBihariMandir
Fatehabad, Agra | Nov 24, 2026