मुज़फ्फरनगर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जताई। जहां पर उनके द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से मांग चल रही थी। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए जिस पर सरकार ने घोषणा कर दी है।