नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक समीक्षा बैठक सोमबार दोपहर 2 बजे आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रमेश खटीक ने की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई, विधायक रमेश खटीक ने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार निय