रिविलगंज: सेमरिया श्रीनाथ बाबा मंदिर सरयू नदी घाट पर चैती छठ पर्व पर उमड़ी जन सैलाव, प्रशासन मुस्तैद रही।
सोमवार की सुबह व्रतियों द्वारा उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य अर्पण एवं पुजन करने के पश्चात चार दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न होने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूर्ण कर व्रतियों ने प्रसाद पारन किया। व्रतियों द्वारा कलसुप में फल, मिठाई, पकवान, नैवेद्य एवं पुजा समाग्री रखकर भगवान भास्कर एवं छठी मईया को ध्यानधर आस्था का अर्घ्य अर्पित किया गया।