शाहजहांपुर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, ई-रिक्शा में 6 से अधिक बच्चों को बैठाने पर लगाई रोक
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता यानी 6 से अधिक बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। इसके लिए विद्यालयों के मुख्य गेट पर जिम्मेदार कर्मचारियों की ड