कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ रूट एवं पुलिस प्वाइंट्स का निरीक्षण
शाहजहांपुर - श्रवण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कोतवाली एवं थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनाए गए विभिन्न पुलिस प्वाइंट्स, ड्यूटी प्वाइंट्स एवं संवेदनशील स्थानों को चेक किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ियों की आवाजाही तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।