मंडला: हर घर तिरंगा यात्रा का सोमवार को होगा समापन, चिरईडोंगरी रेलवे में किसान हुए शामिल
Mandla, Mandla | Aug 16, 2026 हर हर तिरंगा यात्रा 12 से 17 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। जिसका सोमवार को समापन होगा। इसके पूर्व रविवार को चार बजे चिरईडोंगरी रेलवे में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘जय जवान, जय किसान’ के नारों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।