भोरे: कल्याणपुर गांव: खेत में जुताई कर रहे युवक से मारपीट, मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में खेत में धान रोपाई के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर रहे युवक को कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें आरोप है की कल्याणपुर निवासी भीम तिवारी अपने ट्रैक्टर से धान रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग लाठी डंडा लेकर आए और मारपीट की।