रांची पुलिस का साइबर और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
रांची पुलिस द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) प्रदीप कुमार और पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, फर्जी कॉल और मैसेज से बचने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई और विद्यार्थियों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
सुरक्षित इंटरनेट | नशा मुक्त जीवन । जिम्मेदार नागरिक
#RanchiPolice #CyberAwareness #CyberSafety #DigitalSafety #Ranchi #Jharkhand #CyberCrime #StaySafeOnline #CyberSecurity #DrugFreeIndia #NashaMukti #StudentAwareness #DAVSchool #JharkhandNews #RanchiNews #BreakingNews #NewsUpdate #ViralPost #TrendingNews #HindiNews #SafeInternet #CyberHelpline1930 #YouthAwareness #IndiaNews