नई दिल्ली: रक्षा सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श समिति (DITCC) की 15वीं बैठक सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेना, नौसेना, वायुसेना, DRDO और तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए।
बैठक में बदलते युद्ध के तरीकों को देखते हुए रक्षा क्षेत्र में नई और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर चर्चा हुई। साथ ही स्वदेशी चिप निर्माण, भारतीय ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटाबेस और रक्षा जरूरतों के लिए रणनीतिक डेटा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार किया गया।
इस दौरान कई अहम तकनीकी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनसे रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलने के साथ-साथ 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को भी बढ़ावा मिलेगा।
#Defense #SanjaySeth #DITCC #IndianArmy #DRDO #AtmanirbharBharat #ViksitBharat #Technology #DefenceTechnology #MakeInIndia #DigitalIndia #NewDelhi #IndiaNews #BreakingNews #ViralNews #JharkhandNews #FacebookPost #InstagramPost