स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु” अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान हेतु विशेष अभियान चलाया गया*
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित “स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 03 जून, 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान एवं सूचीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की अवधारणा को समुदाय तक पहुंचाने, चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसंपत्तियों के संचालन एवं अनुरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान सभी संबंधित हितधारकों के साथ बैठक आयोजित कर अधिक मात्रा में अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान एवं सूचीकरण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित सभी बल्क वेस्ट जनरेटर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के अंतर्गत उनकी भूमिका एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अभियान के क्रम में यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी संस्थान अथवा परिसर का निर्मित फ्लोर एरिया 20,000 वर्ग मीटर या उससे अधिक हो, प्रतिदिन 40,000 लीटर पानी की खपत होती हो अथवा प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न किया जा रहा हो, तो ऐसे संस्थानों के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
इस अभियान में सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्रखंड समन्वयक, जिला सलाहकार एवं जिला समन्वयक द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं तथा समुदाय को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar