सतबरवा: कौड़िया पंचायत सचिवालय में मुखिया कुमारी अंजना सिंह ने 120 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
सदर प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत सचिवालय में सोमवार शाम 4 बजे कौड़िया पंचायत की मुखिया कुमारी अंजना सिंह ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये 120 जरूरतमंदों, गरीबों व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा गरीबों व असहायों के लिए कंबल उपलब्ध कराया गया है।