बलरामपुर: अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अधिशासी अभियंता से वार्ता की, आंदोलन की दी चेतावनी
मंगलवार 2 बजे कांग्रेस पार्टी द्वारा अघोषित विद्युत कटौती एवं बार बार ट्रिप, लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता से मिलकर वार्ता किया एवं समस्या हल ना होने पर चक्का जाम सहित व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री विनय कुमार मिश्रा, अमेरिका प्रसाद कुरील अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे