बलरामपुर: समाजवादी मजदूर सभा के नेतृत्व में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, राज्यपाल को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
समाजवादी मजदूर सभा बलरामपुर के तत्वावधान, विधायक गैंसडी राकेश यादव की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में, श्रम विरोधी कानून और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे मजदूरों के शोषण के विरोध में, जिलाधिकारी बलरामपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।