बलरामपुर: तुलसीपुर रोड सेमरहना गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
तुलसीपुर रोड पर सेमरहना गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला मेमोरियल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को भर्ती कराया गया है।