बलरामपुर: चरनगहिया बेलहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
कोतवाली देहात क्षेत्र के चरनगहिया बेल्हा मंदिर के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, दुर्घटना से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम राजेश पुत्र राम जियावन निवासी भगवानपुर का रहने वाला है। एंबुलेंस की सहायता से जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच हायर सेंटर रेफर कर दिया है।