प्रभारी सचिव ने किया राघोपुर बांध एवं सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध की सुरक्षा के लिए 24×7 निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश
भागलपुर, 9 सितंबर 2026 :- माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश के आलोक में भागलपुर के प्रभारी सचिव श्री दीपक आनंद, IAS द्वारा बुधवार की सुबह राघोपुर बांध एवं सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, बांध की सुरक्षा एवं प्रभावित लोगों के लिए संचालित राहत व्यवस्था का जायजा लिया।
राघोपुर बांध के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने गंगा नदी में लगातार हो रही जलवृद्धि को देखते हुए बांध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य अभियंता को आवश्यकतानुसार जियो बैग एवं ईसी बैग का उपयोग करते हुए बांध को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रभारी सचिव ने बांध पर 24×7 अभियंताओं एवं मजदूरों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा जलस्तर एवं बांध की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संभावित परिस्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इसके उपरांत प्रभारी सचिव द्वारा सामुदायिक रसोई का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई सहित लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक रसोई में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
21 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 10, 2026