घाटमपुर: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, 30 लाख की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; एसडीएम बोले- अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गुच्चूपुर गांव में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।एसडीएम ने शनिवार शाम 5बजे बताया कि ग्राम गुच्चूपुर में गाटा संख्या 197 पर शिवराम द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर निर्माण किया जा रहा था।