लखीसराय: कृषि मंत्री बनने के बाद विजय सिंहा पहली बार लखीसराय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
लखीसराय। कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार विजय कुमार सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय रविवार की पूर्वाहन 10,45 पर पहुंचे।इस दौरान बड़हिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ -साथ स्थानीय लोगों ने फूल-माला,ढोल नगाड़े , हाथी-घोड़े एवं जेसीबी से फुलों का बारिश कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए।