एसएसपी सुशील कुमार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: गया जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद
गया: गया जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए तीन पुलिस निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार को पत्र जारी करते हुए सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
तीन थाना में थाना अध्यक्षों को पोस्टिंग की गई
एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जारी स्थानांतरण आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक आलोक रंजन, जो अब तक पुलिस केंद्र, गया में पदस्थापित थे, उन्हें कोच थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, कोच थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार का तबादला मगध मेडिकल थाना के थानाध्यक्ष के रूप में किया गया है। इसके अलावा डीआईयू/ओआरसी शाखा, पुलिस कार्यालय, गया में कार्यरत पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को शेरघाटी थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाता है।
इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा आम लोगों को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नवपदस्थापित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
एसएसपी ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई तथा आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित होनी चाहिए।
पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप गया पुलिस लगातार बेहतर पुलिसिंग और जनविश्वास बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिससे विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा और प्रभावशीलता मिल सके।
गौरतलब है कि नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महकमे में इस तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ-साथ जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
एसएसपी सुशील कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा गया पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गया पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून का राज कायम रखने और अपराध मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
#GayaPolice
#गयाजी
#LatestNews
#gaya
#CrimeNews
#TransferPosting