स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा को लेकर सफाई अभियान की शुरुआत शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान ब्लॉक परिसर में सभी एकत्रित हुए और पांच ट्रैक्टर व जेसीबी के साथ सभी महिला पुरुष समाजसेवी अधिकारी सड़कों पर निकले और सड़क के किनारे वर्षों से पड़े गंदगी के अंबार को ट्रैक्टर में उठाकर निर्धारित जगह पर इकट्ठा किया।