विदिशा नगर: शनिवार सुबह विदिशा-गुलाबगंज मार्ग पर कार पलटने से मोहनगिरी निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत,अन्य युवक जिलाअस्पताल मे भर्ती
विदिशा के मोहनगिरी मे रहने बाले 35 वर्षीय रामकुमार बाल्मीकि अपने साथी आकाश के साथ शनिवार सुबह गंजबासौदा से लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए। विदिशा-गुलाबगंज रोड पर कार पलटने से रामकुमार की मौत हो गई जबकि आकाश को जिलाअस्पताल मे भर्ती कराया गया। मृतक रामकुमार कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुभाष बोहत के भांजे है। दुर्घटना के कारण अज्ञात है।