विदिशा नगर: पिछले 26 सालों की तरह इस बार भी राय परिवार द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए ले जाया गया श्रद्धालुओं का जत्था
इन दिनों में अमरनाथ यात्रा की प्रक्रिया की जाती है। विदिशा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते हैं। खरीफाटक क्षेत्र में रहने वाले राय परिवार के सदस्य पिछले 26 सालों से हर साल लोगों को अमरनाथ की यात्रा के लिए लेकर जाते हैं। कुछ सालों पहले तक अशोक राय इस कार्य को करते आ रहे हैं अब उनके बेटे विवेक राय इस कार्य को कर रहे हैं।