विदिशा नगर: शनिवार से विदिशा मे शिवपुराण कथा और 7 जुलाई को रथयात्रा के मांस-मदिरा दुकान बंद रखने कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को की मांग
शुक्रवार शाम को कांग्रेस के पार्षद नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी,कांग्रेस जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी,कांग्रेस युवा नेता मुआज कामिल ने शनिवार से शुरू हो रही शिवपुराण कथा की कलश यात्रा,6 जुलाई तक चलने बाली कथा और 7 जुलाई को रथयात्रा के दौरान मांस-मदिरा की दुकान बंद रखने की कलेक्टर से मांग की है।