विदिशा नगर: SP के प्रतिवेदन पर शुक्रवार को कलेक्टर ने विदिशा जिले के 3अपराधियो को 1-1 वर्ष,2अपराधियो को 3-3 माह के लिए किया जिलाबदर
विदिशा एसपी दीपक शुक्ला के प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने 5आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। बताया गया कि शमशाबाद थाना क्षेत्र के गुलाब सिंह और रमेश गुर्जर के साथ सिरोंज के लालाराम त्यागी को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया। इसके अलावा गंजबासौदा के देवेंद्र विश्वकर्मा और सिरोंज के हरिराम दांगी को 3-3 माह के लिए जिला बदर किया गया।