विदिशा नगर: शुक्रवार को CM राईज बरईपुरा स्कूल मे बस सेवा हुई शुरू,खुद के भवन के लिए अब तक नही मिली भूमि,अधिकारी बोले प्रयास जारी
पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा बच्चों को देने के लिए बन सीएम राइस स्कूल की परिकल्पना की थी। शुक्रवार को उसी के तहत बस सेवा प्रारंभ की गई है,लेकिन अब तक स्कूल के खुद के भवन के लिए जमीन आवंटन नहीं हो सकी है। शुक्रवार को कलेक्टर,डीईओ ने जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने और भवन निर्माण संबंधी कार्य को तेजी से करने की बात कही।