विदिशा नगर: शुक्रवार को अंगद सेना ने बताया कि शनिवार को देवी के बाग से निकलेगी कलश यात्रा,हरदौल गार्डन मे चल रही कई दिन से तैयारी
शुक्रवार को शिव महापुराण कथा के आयोजक धर्मेंद्र सक्सेना और अंगद सेवा के प्रमुख संजय प्रजापति ने बताया कि शिव महापुराण की कथा के लिए 29 तारीख शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। हरदौल गार्डन में पिछले कई दिनों से कलश यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही थी। शुक्रवार शाम को तैयारी पूर्ण हो चुकी है। शनिवार को देवी के बाग से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।